Share

रेडक्रॉस सोसाइटी ने कांवड़ियों को दी बेहतर सुविधा : अनिरुद्ध त्रिपाठी

राष्ट्रीय राजमार्ग गोपीगंज में लगाया कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर

रेडक्रॉस ने पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता को किया सम्मानित


डे समाचार डेस्क, भदोही

भदोही, 04 अगस्त  सावन में रेडक्रॉस सोसाइटी भदोही राष्ट्रीय राजमार्ग गोपीगंज में कांवड़ियों की सेवा के लिए चिकित्सकीय शिविर लगाया था। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने उसका समापन किया। इस दौरान पूर्वांचल के भोजपुरी लोक गायक राजेश परदेशी ने कजली गाया तो लोग झूम उठे।

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने गोपीगंज नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता द्वारा किए गए इस सेवा की खूब सराहना किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी भदोही ने नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, गोपाल कृष्ण, अभय श्रीवास्तव, कमल कुमार और विनोद कुमार गुप्ता को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सचिव डॉक्टर भारतेंदु द्विवेदी ने कहा कि इस स्थान पर शिव भक्तों को भोजन विश्राम और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध रही। इसके लिए रेड क्रॉस सदस्यों का मैं आभारी हूं जिन्होंने अपना अमूल्य समय देकर सेवा की। जितेंद्र गुप्ता द्वारा इस स्थान पर रेड क्रॉस सोसाइटी को जो सहयोग प्राप्त हुआ उसके लिए भी रेड क्रॉस आभारी है। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक नगर पंचायत ज्ञानपुर के अध्यक्ष डॉ घनश्याम दास गुप्ता, अरविंद भट्टाचार्य, प्रमोद दुबे, राकेश कुमार वर्मा, अभय श्रीवास्तव उपस्थित थे। हरेंद्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *