भदोही: ऊर्जामंत्री बारिश में भींगते लिया बाढ़ का जायजा
भाजपा नेता के साथ डीएम-एसपी भी भींगते दिखे, दिया निर्देश
भदोही में गंगा की बाढ़ से कई गाँव हैं प्रभावित
भदोही, 05 अगस्त राज्य के ऊर्जामंत्री एवं भदोही जनपद के प्रभारी एके शर्मा ने मंगलवार को भदोही का दौरा किया। इस दौरान वे बारिश में भींगते हुए गंगा की बाढ़ का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
ऊर्जामंत्री आज भदोही में बाढ़ पीड़ित हरिरामपुर और दूसरे गांवों का दौरा किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे के साथ जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक भी बाढ़ से प्रभावित गांवों के बारे में जानकारी दिया
जिस समय ऊर्जामंत्री बाढ़ का निरीक्षक कर रहे उसी दौरान अचानक बारिश होने लगी। जिसकी वजह से वे भींग गए। इस दौरान वे भींगते हुए बाढ़ की जानकारी लेते दिखे। जबकि उनके साथ नेता और डीएम-एसपी भी भींगते रहे। जबकि सुबह से मौसम अच्छा था और धूप भी निकली थीं।