भदोही की लखपति दीदी संतोषी लाल किले पर होंगी सम्मानित भदोही की लखपति दीदी संतोषी लाल किले पर होंगी सम्मानित 
Share

भदोही की लखपति दीदी संतोषी लाल किले पर होंगी सम्मानित 

15 अगस्त को लाल किले पर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित

भदोही की दो लखपति दीदियों को केंद्र सरकार ने किया आमंत्रित

 

डे समाचार डेस्क, भदोही


भदोही, 14 अगस्त  उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। यहां महिलाएं सुरक्षित हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। भदोही संतोषी नाम की महिला इसी सफलता की मिसाल हैं। स्वयं सहायता समूह से अपना खुद का व्यवसाय कर संतोषी लखपति दीदी बन गईं। स्वाधीनता दिवस पर उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। जहाँ लाल किले पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

स्वयं सहायता समूह से अपना खुद का व्यवसाय स्थापित कर मेहनत, लगन और आत्मनिर्भता की मिसाल बन चुकी भदोही की दो सफल लखपति दीदी को दिल्ली आमंत्रित किया गया है जबकि उत्तर प्रदेश से कुल 14 महिलाएं हैं।

भदोही जिले के ज्ञानपुर विकास खंड के लक्ष्मणपट्टी ग्राम सभा की रहने वाली शादीशुदा संतोषी इंटरमीडिएट तक पढ़ी हैं। लेकिन उनके परिवार के सामने रोजगार का संकट था। उनके परिवार का जीवन मुश्किलों में बीत रहा था। लेकिन एक वर्ष पहले संतोषी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी और समूह से लगभग डेढ़ लाख का ऋण लेकर उन्होंने साड़ी का व्यवसाय शुरू किया। देखते ही देखते संतोषी के मेहनत और संघर्ष से उनका व्यवसाय बड़ा होता गया।

देवनाथपुर बाजार में उनकी साड़ी की दुकान पर ग्राहकों का तांता लगा रहता है। देखते ही देखते संतोषी ने साड़ी के साथ टेंट हाउस का भी व्यवसाय शुरू कर दिया है। संतोषी को स्वयं सहायता समूह से मिली पूंजी ने उन्हें उनकी पहचान देने और आत्मनिर्भर बनाने में काफी मदद की। जिससे उन्हें लखपति दीदी बनने में मदद मिली। संतोषी अनन्या आजीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव हैं। इस समूह में उनके साथ 14 महिलाएं जुड़कर काम कर रही हैं। ये 14 महिलाएं कृषि, सब्जी की दुकान, पशु पालन आदि स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

संतोषी की इसी सफलता और संघर्ष की कहानी को सम्मान देते हुए सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियों को लाल किला पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया है जिसमें भदोही जिले के संतोषी का भी नाम शामिल है। 13 अगस्त को सुबह संतोषी लखनऊ में रहेंगी जहां सभी 14 लखपति दीदियों को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। संतोषी ने बताया कि वो दिल्ली जाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

लखपति दीदी संतोषी 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। संतोषी को पत्र भेजकर सरकार ने खुद उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। सरकार का आमंत्रण पाकर संतोषी गौरवान्वित हैं भदोही जिले से दो लखपति दीदी संतोषी और आरती को लाल किला पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *