श्रीमद् भागवत भारत की श्रेष्ठ कथा: स्वामी राघवेंद्राचार्य महराज
पूर्व प्रोफेसर डॉ शंभूनाथ उपाध्याय के निवास पर हो रही कथा
डे समाचार डेस्क, भदोही
भदोही, 05 सितंबर। सुरियावां ब्लॉक के ग्राम सभा पट्टीबेजांव में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन काशी विद्यापीठ के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर शंभूनाथ उपाध्याय के निवास पर हो रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मयंक उपाध्याय और रेखा उपाध्याय हैं।
कार्यक्रम में कमीशनर आशीष मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहें । डॉ लोलारखनाथ उपाध्याय, केशव प्रसाद उपाध्याय, मयंक भूषण उपाध्याय, मनोज भूषण उपाध्याय और डॉ सशांक भूषण उपाध्याय, ग्रामप्रधान बेबी उपाध्याय सहित कई लोग कथा का श्रवण कर रहे हैं।
श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन स्वामी राघवेंद्राचार्य महराज जी के द्वारा किया जा रहा है। यह कथा आध्यात्मिक विकास का माध्यम है। इसके श्रवण से जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है। यह भगवान श्री कृष्ण की भक्ति का एक प्रमुख साधन माना जाता है।
रिपोर्ट : नितेश उपाध्याय