पूर्वांचल के गांधी पंडित श्यामधर मिश्र को पुण्यतिथिपूर्वांचल के गांधी पंडित श्यामधर मिश्र को पुण्यतिथि पर किया याद
Share

पूर्वांचल के गांधी पंडित श्यामधर मिश्र को पुण्यतिथि पर किया याद

  • भदोही के विकास में पूर्व केंद्रीय मंत्री की भूमिका रही है अहम

  • पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं किया याद और दी श्रद्धांजलि

डे समाचार डेस्क, भदोही

भदोही, 02 नवम्बर । पूर्वांचल के गांधी भदोही जिले के विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित श्यामधर मिश्र की रविवार को उनके पैतृक निवास कठौता, गोपीगंज में पुण्यतिथि मनायीं गयीं। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। भदोही के विकास में किए गए उनके योगदान को याद किया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा है कि पंडित श्याम धर मिश्र ने भदोही के विकास के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। उन्होंने औराई चीनी मिल, इंदिरा उलेन मिल गोपीगंज कंबलकारखाना और ज्ञानपुर पंप कैनाल तथा सिंचाई के नलकूप का जाल बिछाने का काम किया। क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलजारीलाल उपाध्याय ने कहा है कि पंडित श्यामधर मिश्र का त्याग व संघर्ष हमेशा याद किया जाता रहेगा।

File picture
File picture

भदोही जनपद की राजनीति के जननायक पंडित श्याम मिश्र ने जनपद के विकास में जो फासला तय कर लिया उसके सामने लकीर नहीं खींचीं जा सकती है। भदोही जनपद निर्माण में आपकी भूमिका अहम रही। पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रथम मंत्रिमंडल में पंडित श्याम मिश्र केंद्रीय सिंचाई मंत्री बनाया गया। भदोही जनपद को उन्होंने 400 से अधिक राजकीय नलकूपों की सौगात दिया। इस दौरान मुख्य रूप से अंकुर मिश्र, राकेश यादव उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *