Share

धान क्रय नीति का करें अनुपालन, किसानों को न हो असुविधा :मण्डलायुक्त

मण्डलायुक्त ने मण्डी समिति गोपीगंज मे पहुंचकर धान क्रय केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

डे समाचार डेस्क, भदोही

भदोही 10 नवम्बर 2025- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश गोपीगंज मंडी स्थित खाद्य विभाग के 02 एवं भारतीय खाद्य निगम के 01 धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया।

मण्डलायुक्त के निरीक्षण के समय धान क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी आरती शुक्ला उपस्थित रही। केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि इस केन्द्र पर 1600 मी. टन धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 84 कुन्तल धान की खरीद अब तक किया गया है। मौके पर कृषक रमाशंकर यादव ग्राम कंसापुर के धान का तौल केन्द्र पर कराया जा रहा था मण्डलायुक्त ने कृषक रमांशकर से वार्ता कर केन्द्र पर किसानो के लिए दी जा रही सुविधाओ के बारे मे वार्ता की उनके द्वारा बताया गया कि धान को बेचने पर केन्द्र पर किसी प्रकार की समस्या नहीं है उनके द्वारा 52 कुन्तल धान लाया गया है जिसकी तौल की जा रही है। तत्पश्चात शान्ती देवी ग्राम कंसापुर का भी धान 11 कुन्तल केन्द्र पर बेचने के लिए लाया गया है।

मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि धान क्रय नीति का अनुपालन कर जनपद में धान क्रय किया जाये। किसी भी दशा में कृषको को क्रय केंद्र से वापस न किया जाये। बिचैलियों से खरीद किये जाने की जानकारी होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। किसानो से सम्पर्क कर धान क्रय में प्रगति लायी जाए। कृषको के पंजीकरण में भी प्रगति लाये एंव संबंधित तहसील से सत्यापन भी तत्काल कराया जाये। सभी धान क्रय केन्द्रो का सतत निरीक्षण नोडल अधिकारियों से कराया जाये। मण्डलायुक्त ने कहा कि कृषक भाई अपना धान केवल सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर विक्रय करे एंव समर्थन मूल्य रु 2369/- प्रति कुंतल का लाभ प्राप्त करे। निरीक्षण के समय मण्डलायुक्त को अवगत गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजनान्नगर्त धान खरीद हेतु जिले में कुल 30 क्रय केंद्र संचालित है जिसमे 15 खाद्य विपणन के, 14 पीसीएफ के तथा 01 भारतीय खाद्य निगम का धान क्रय केंद्र संचालित है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *