रेलवे सुरक्षा बल के आयुक्त ने डॉ मनोज तिवारी को किया सम्मानित
डे समाचार डेस्क
वाराणसी, 29 जनवरी। गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों एवं अधिकारियों के तनाव प्रबंधन हेतु किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए एआरटीसी, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू के वरिष्ठ परामर्शदाता व प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ मनोज कुमार तिवारी को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी मंडल पूर्वोत्तर रेलवे एस रामकृष्णन ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल के सहायक आयुक्त एन एम यादव, मंडलीय निरीक्षक धनंजय कुमार, निरीक्षक भुनेश्वरी, मनीष कुमार पांडेय योग प्रशिक्षक स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय, वाराणसी सहित बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान उपस्थित रहें।
विदित हो कि डॉ मनोज द्वारा आरपीएफ पूर्वोत्तर रेलवे (लखनऊ, वाराणसी, छपरा, ईज्जत नगर मण्डल), उत्तर रेलवे (लखनऊ मण्डल), बीएलडब्लू, बाराणसी, उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ व अन्य बल के जवानों व अधिकारियों हेतु नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण व तनाव प्रबंधन शिविर का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है।
पूर्व में भी डॉ तिवारी को रेलवे सुरक्षा बल के कई वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त, पीएसी के सेनानायक, पुलिस आयुक्त/अधीक्षक, कारागार अधीक्षक, कमांडेंट एनडीआरएफ, कमांडेंट केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, मंत्रीगण व संस्थाओं व्दारा सम्मानित किया जा चुका है। डॉ तिवारी ने 12 पुस्तकों का लेखन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर एक दर्जन से अधिक शोध-पत्रों के प्रकाशन के साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मानसिक स्वास्थ्य व अन्य समसामयिक विषयों पर 85 लेख लिखकर जन जागरूकता का कार्य किया है।
इस अवसर पर पहल मनोचिकित्सा व परामर्श केंद्र के गौरव पाण्डेय, मंडलीय प्रबंधक मनीष सिंह, राजेश उपाध्याय, फार्मासिस्ट पवन कुशवाहा, डॉ अमरजीत, शिप्रा चटर्जी, डॉ विनीत गुप्ता, वंदना तिवारी व बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने डॉ तिवारी को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
