स्वामी वैद्य शाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सफल महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Share

स्वामी वैद्य शाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सफल महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

डे समाचार डेस्क

नई दिल्ली, 11 मार्च। स्वामी वैद्य शाला (रसेस्वर आयुर्वेद संस्थान), सेक्टर-7 द्वारका, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर एक भव्य महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विश्व आयुर्वेद परिषद, दिल्ली प्रांत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. स्वाती त्यागी ने स्त्री स्वास्थ्य, पोषण एवं दिनचर्या पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए, स्त्री स्वास्थ्य, स्त्रियों में होने वाले रोग, आयुर्वेदिक औषधियों और योग पर विशेष चर्चा की। डा. वैद्या सुमन देशवाल ने बहनों और बेटियों के मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं, निदान और उनके हाइजीन पर बहुत ही उपयोगी व्याख्यान दिया। स्वामी वैद्य शाला की वैद्या डा. अदिति श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए दिनचर्या, व्यायाम, योग, ध्यान और तिल तेल का अभ्यंग विशेष रूप से सिर, पांव, नाभि, शिर, नाक और कान में तिल तेल का प्रयोग करने पर विशेष बल दिया।

सतावरी ,जीरा और अश्वगंध की उपयोगिता का उल्लेख महिला स्वास्थ्य के संबंध में सभी वैद्यों ने मुक्त कण्ठ से किया।
भौतिक चिकित्सा परास्नातक, पंचकर्म में डी.पी.ए., डा. शिवानी मिश्र पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बताया कि आयुर्वेदिक नाड़ी परीक्षण, फिजियो थेरेपी परीक्षण, आयुर्वेदिक मेडिसिन (7 दिन की), हेयर एवं स्किन परीक्षण अगले सात दिनों तक निःशुल्क किया जाएगा। इस एक सप्ताह तक चलने वाले निःशुल्क विशेष साप्ताहिक महिला स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रोफेसर वैद्य डॉ. योगेश कुमार पाण्डेय जी, चौधरी ब्रह्म प्रकाश चरक आयुर्वेद संस्थान के प्रोफेसर कायचिकित्सा व विश्व आयुर्वेद परिषद के केंद्रीय अधिकारी ने ऋतुचर्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौसम के अनुसार आहार-विहार बदलने से महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होता है। शल्य के आचार्य डॉ. महेश कुमार जी ने जीवन विज्ञान पर जोर देते हुए बताया कि संतुलित भोजन और सही जीवनशैली स्त्री स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेद महाविद्यालय के आचार्य वैद्य संतोष कुमार ने महिलाओं में होने वाले सिस्ट एवं अर्श के उपचार की विशेष जानकारी तथा मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान आकर्षित किया।

मूक बधिर बच्चों में सामाजिक सेवा संस्थान से जुड़कर कॉक्लियर इंप्लांट द्वारा सहयोग करते हुए समाजसेवी दीपक सहगल जी ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति समाज को जिम्मेदारी ग्रहण करने पर जोर दिया और आयुर्वेदिक उपचारों को अपनाने की अपील की। डा. अवधेश पांडेय जी ने शिविर का संयोजन अपने सहयोगियों वैद्य शीशपाल जी, निशा एवं रूपा के सहयोग से किया।

कार्यक्रम में पं. रमाकांत मिश्रा, श्री दिलीप जी, योगाचार्य श्री अभिषेक जी, कमलेश यादव जी, नेहा, रिंकू, सीमा पंडित, अजय गुरुजी, कला आचार्या स्वाती मिश्रा, प्रवीण मलिक, सुनील मलिक जी सहित भारी संख्या में विदुषी महिलाएं तथा सामान्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं तथा बहुत सी महिलाओं ने अपना निःशुल्क पंजीकरण करवाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अजय तिवारी के मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय वैद्य डॉ. स्वामी नाथ मिश्र जी (संस्थापक एवं चेयरमैन, स्वामी वैद्य शाला) ने की और आयुर्वेद के माध्यम से महिला स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का संदेश दिया। सभी उपस्थित विशेषज्ञों व जन सामान्य ने प्रश्नोत्तर में सहर्ष भाग लिया, और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। डा. शिवानी मिश्रा पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा समवेत कल्याण मंत्र के साथ सर्व कल्याण की भावना के साथ महिला स्वास्थ्य कैम्प के उद्घाटन सत्र का आयोजन संपन्न हुआ।


Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top