- रामलीला देखने उमड़ा दर्शकों का सैलाब, श्रीराम अभिनय सराहा गया
- परशुराम लक्ष्मण संवाद ने के बीच बाज तालियां
डे समाचार डेस्क, भदोही
आदर्श रामलीला समिति हरीपुर अभिया की तरफ से चल रहीं रामलीला में बुधवार की रात धनुष यज्ञ सीता विवाह का मंचन किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर सीता का वरण किया। मौजूद दर्शक रामलीला का आनंद उठाया।
आदर्श रामलीला समिति की तरफ से धनुष यज्ञ मंचन में फुलवारी, सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद और सीता विवाह जैसे शानदार अभिनय का मंचन किया गया। महाराज जनक की पुष्प वाटिका में प्रभु श्रीराम और जानकी का मिलन हुआ।

बाद में मिथिला नरेश महाराज जनक ने सीता के विवाह के लिए मख यज्ञ आयोजन किया। गुरु विश्वामित्र को राम और लक्ष्मण के साथ वहां पधारे।
धनुष यज्ञ में रावण-बाणासुर, परशुराम पेट्टूमल और अंग देश सहित तमाम देश के राजागण वहां उपस्थित हुए। लेकिन धनुष को तोड़ना तो दूर कोई तिल भर उसे हटा न सका। इस दौरान श्रीराम का अभिनय बहुत ही उत्कृष्ट रहा। रावण, बाणासुर संवाद, परशुराम लक्ष्मण संवाद, और लकटकिया और पिट्टूमल के संवाद ने लोगों का दिल जीत लिया। रामलीला सात दिन तक चलेगी 07 अक्टूबर से शुरुवात है। भरत -मिलाप मेले के साथ संम्पन्न होगी। रात राम वन गमन का मंचन किया गया।