महजूदा गांव में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित बैठक में शामिल विभिन्न जिलों के ग्राम प्रधानभदोही के महजूदा ग्राम पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में 50 से अधिक जिलों के प्रधानों ने भाग लिया और नए पदाधिकारियों ने शपथ ली।
Share

भदोही : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर महजूदा गाँव में जुटे 50 से अधिक जनपदों के प्रधान, नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

 

प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने की मांग, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित

भदोही। सुरियावां विकासखंड स्थित महजूदा ग्राम पंचायत सचिवालय में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक जनपदों के जिलाध्यक्ष, ग्राम प्रधान एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक के दौरान पंचायत चुनाव समय पर न होने की संभावित स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि चुनाव में विलंब होता है तो ग्राम पंचायतों के विकास कार्य बाधित हो सकते हैं। इस पर सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे शासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैठक में सर्वसम्मति से अमरोहा जनपद की ग्राम प्रधान मनु यादव को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित प्रधानों ने स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इसके अलावा महजूदा ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय तथा जौनपुर की ग्राम प्रधान ज्योति यादव को राष्ट्रीय महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बिजनौर जनपद के ग्राम प्रधान शौबीर सिंह को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और पंचायतों से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। संगठन को और प्रभावी बनाने, पंचायतों के अधिकारों को मजबूत करने तथा ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में हाथरस, हापुड़, मुरादाबाद, आजमगढ़, बरेली, रायबरेली, बस्ती, वाराणसी, सुल्तानपुर, उन्नाव, कन्नौज, झांसी सहित कई जनपदों के ग्राम प्रधान और पदाधिकारी मौजूद रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *