Share

मुख्यमंत्री योगी से चिराग़ पासवान ने भदोही के लिए माँगा मेडिकल कॉलेज

डे समाचार डेस्क

भदोही, 20 फरवरी। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग़ पासवान ने मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर भदोही जिले के मेडिकल कॉलेज की मांग की है

चिराग़ पासवान ने पत्र में बताया है पिछले दिनों लोजपा के उत्तरप्रदेश महासचिव, भदोही प्रभारी कमल तिवारी ने भदोही जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था

केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान ने मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बताया कि भदोही जिला कालीन उद्योग को लेकर विश्वभर में प्रसिद्ध है लेकिन जिले में एक भी उच्च स्तरीय अस्पताल नहीं है गम्भीर दुर्घटना और आपातकालीन स्थिति में मरीज को वाराणसी या प्रयागराज ले जाना पड़ता है दुर्भाग्यवश कई मरीज समय से अस्पताल न पहुंच पाने के कारण रास्ते में ही दम तोड़ देते है राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना से न केवल स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होगी, जिले में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे

अतः मुख्यमंत्री जी आपसे अनुरोध है भदोही जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज की अतिशीघ स्थापना करी जाए अपने मंत्री की भदोही को लेके सक्रियता को देखते है जिलाध्यक्ष विकास दुबे, धनंजय दुबे, राहुल तिवारी, गोविंद पासवान संतोष दुबे ने खुशी जाहिर किया


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *