चौरी के दानूपट्टी गांव में बरामदे में सो रहे अधेड़ पर चाकू से हमला
इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात के विरुद्ध धारा 307 में मुकदमा दर्ज
डे समाचार डेस्क
भदोही, 24 फरवरी। चौरी दानूपट्टी गांव स्थित मुस्लिम बस्ती के मोहम्मद इलियास पुत्र दिल मोहम्मद नामक एक अधेड़ व्यक्ति के ऊपर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया। हमला मंगलवार को रात्रि 2 बजे किया गया। जब वे घर के बरामदे में सो रहे थे। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमले के बाद सो रहे मोहम्मद इलियास की नींद खुल गई और उनकी चीख-पुकार सुनकर पास ही में सो रही उसकी पत्नी जाग गई। घायल इलियास के गले से खून निकलता देख परिवार में कोहराम मच गया। वहीं रात के समय अंधेरा होने के चलते हमलावर मौके का फायदा उठाते हुए भाग गए। उसके गले में दो जगह धारदार चाकू के निशान पाए गए। उक्त घटना की सूचना परिजनों द्वारा डायल 112 सहित स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ औराई राजीव कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम मय हमराहियों के संग पहुंच गए। जहां घटना की जानकारी लेते हुए घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ज्ञानपुर भेज दिया गया। वहीं परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: अनंत गुप्ता, चौरी
