Share

स्वर्णकार संघ सुरियावां के मनोनीत अध्यक्ष हुवें मनोज वर्मा…..

 

सुरियावां। स्वर्णकार संघ की विशेष प्रादेशिक प्रवास एवं विशेष बैठक में वक्ताओं ने समाज को संगठित होने पर बल दिया। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सेठ ने स्वर्णकार संघ सुरियावा का चुनाव के बाद अध्यक्ष व महामंत्री पद की घोषणा करते हुए उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया!
समाज के लोगों ने मत का प्रयोग करके हुवें,मनोज वर्मा अध्यक्ष और महामंत्री संजय वर्मा जी चुना!
सुरियावा स्थित सुरियावा कैफे & फैमली रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा संगठन की मजबूती उसके सदस्य होते हैं और संगठित रहने से समाज की अलग मजबूती और पहचान बनी रहती है इसके साथ ही सुख दुख में भी समाज साथ खड़ा दिखाई देता है।

और कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित श्री राकेश वर्मा ने कहा कि राजनीति में भी समाज के लोगों को बढ़चढकर भागीदारी करनी चाहिए जिसके लिए समाज के लोगों का संगठित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार से उनकी तीन मांगे हैं जिसमें लूट,डकैती की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए स्वर्णकारों को शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं। उत्तर प्रदेश में स्वर्णकार आयोग का गठन किया जाए, इसके साथ ही स्वर्णकार समाज को आरक्षण दिया जाए, कार्यक्रम का संचालन कर रहें श्री अनिल वर्मा ने समाज को एकता व संगठन को मजबूत करने पर अपना विचार रखा! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश सेठ ने कहा कि स्वर्णकार समाज के सोए हुए लोगों को जगाने का काम किया जायेगा समाज को संगठित करने के लिए डोर टू डोर जाकर लोगों को जोड़ा जाएगा। समाज के लोगों की एक पत्रिका बनाई जाएगी ताकि समाज के लोग एक दूसरे से जुड़े रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लोकेश सेठ, सरक्षक उमाशंकर वर्मा, माताप्रसाद वर्मा,रामचंदर वर्मा,विष्णु सेठ, श्यामसुन्दर वर्मा, उपाध्यक्ष दीपनारायण वर्मा मुन्ना,दिनेश सेठ बब्बू, राजेश वर्मा, मंत्री सतीश वर्मा सोनू, जिला मिडिया प्रभारी मनोज वर्मा, आशीष वर्मा, राजू सेठ कपूरचन्द सेठ, और क्षेत्र के समस्त स्वर्णकार बंदु मौजूद रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *