बुजुर्गों के लिए बनेगा वृद्ध आश्रम, भोजन से भरी होगी थालीसमाजसेवी पंडित भोलानाथ शुक्ल ने मकर संक्रांति पर की मुफ्त लंगर की शुरुआत
Share

बुजुर्गों के लिए बनेगा वृद्ध आश्रम, भोजन से भरी होगी थाली

  • घर से उपेक्षित और तिरस्कृत बुजुर्गों के लिए अनूठी सामाजिक पहल
  • समाजसेवी पंडित भोलानाथ शुक्ल ने मकर संक्रांति पर की मुफ्त लंगर की शुरुआत

डे समाचार डेस्क

भदोही, 15 जनवरी। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी एक सकारात्मक खबर आई है। गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व पर जनपद के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी पंडित भोलानाथ शुक्ल की तरफ से वृद्ध आश्रम संचालित करने और बुजुर्गों को मुफ़्त लंगर की शुरुवात की गई।

मकर संक्रांति के अवसर पर भोलानाथ शुक्ल ने अपने पैतृक गांव हरीपुर में बाबा के तालाब पर स्थित माँ विंध्यवासिनी शक्तिपीठ पर बुजुर्गों के लिए मुफ्त में भोजन की सुविधा की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि यह लंगर ठंड में सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर ठंड में शाम 6:00 बजे शाम तक चलेगा। जबकि गर्मी के दिनों में यह सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर रात 9:00 बजे तक जारी रहेगा।

भोलानाथ शुक्ल की तरफ से की गई यह पहल पूरे जनपद के लिए सराहनीय और गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा फिलहाल अभी वृद्धो के लिए रहने की नहीं सिर्फ भोजन की व्यवस्था है। वृद्ध आश्रम का शिन्यास हम 26 जनवरी को करेंगे। लंगर में दोनों वक्त कोई भी वृद्ध और असहाय व्यक्ति जाकर भोजन कर सकता है। उन्होंने कहा हमने संकल्प लिया है कि हर महीने ₹5,00000 बुजुर्गों की सेवा पर खर्च करेंगे।

उन्होंने बातचीत में बताया कि समाज में बुजुर्ग तिरस्कृत हो रहे हैं। जिसकी वजह से मेरे मन में ख्याल आया और मैं वृद्ध आश्रम खोलकर बुकुर्गो की सेवा करूँ क्योंकि नर सेवा नारायण सेवा है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *